कैंसर वाले बयान पर मंत्री को झेलनी पड़ी आलोचना
कैंसर वाले बयान पर मंत्री को झेलनी पड़ी आलोचना
Share:

नईदिल्ली। असम राज्य में मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा को उनके बयान को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, जब कोई पार्टी बदलता है तो ऐसा ही होता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में ट्वीट किया और लिखा कि, असम के मंत्री कहते हैं कि व्यक्ति के पापों का इन्साफ कैंसर है लेकिन, यदि मंत्री महोदय की पृष्ठभूमि देखी जाए तो यह समझ सकेंगे कि, यह दैवीय न्याय है, इसके अलावा कुछ नहीं है। ऐसी सजा भुगतनी है जो ईश्वर देता है, उल्लेखनीय है कि, असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद हो गया है।

गौरतलब है कि, मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा था कि, दुर्घटना का शिकार होना या युवाओं का कैंसर ग्रस्त होना, व्यक्ति द्वारा किए गए पापों की सजा है। यह सजा ईश्वर देता है। इस तरह के बयान के बाद राजनीतिक दलों व कैंसर रोगियों ने मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की कड़ी आलोचना की है।

मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा शिक्षकों को नियुक्तिपत्र वितरित करने के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए, अपनी बात कही। उल्लेखनीय है कि, भारतीय जनता पार्टी के कई नेता विवादित बयान देने के लिए, जाने जाते हैं उनके बयानों पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उनकी निंदा करते हैं। कुछ नेताओं के बयान इतने विवादित हो जाते हैं कि, लोग विरोध में आंदोलन पर उतारू हो जाते हैं।

स्वाभिमानी एक्सप्रेस गलत ट्रैक पर

अयोध्या को लेकर मुलायम का विवादित बयान

कमजोर लोगों को चुप रहने को कहा जाता है : ओवैसी

स्वाभिमानी एक्सप्रेस गलत ट्रैक पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -