कांग्रेस का दावा, अगर 2019 में हारी तो 200 सालों तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी भाजपा
कांग्रेस का दावा, अगर 2019 में हारी तो 200 सालों तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी भाजपा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। अहमद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह के 50 वर्ष तक शासन वाले बयान को लेकर ताना मारा है। उन्होंने सोमवार को मीडिया से कहा है कि भाजपा 50 वर्षों तक देश की सत्ता पर कायम रहना चाहते हैं, किन्तु अब उन्हें डर है कि अगर वे हारे तो 200 साल तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे।

अखिलेश यादव बोले, रामलीला में राम-रावण बनने वालों को भी दो पेंशन

अहमद ने दावा किया है कि जो लोग पहले भाजपा के 50 वर्षों तक सरकार में बने रहने का दम भरते थे, वे अब यह कहते हुए घूम रहे हैं कि अगर वे इस दफा हार गए तो 200 वर्ष तक सत्ता में वापस नहीं आ पाएंगे। अहमद शाह ने ट्वीट में लिखा है कि, 'विपक्षी दलों का साथ आने का एक ही उद्देश्य है कि भारत के संविधान को बचाया जाए। 

वसुंधरा का करारा वार, कहा जब ऋणमाफ़ी पीएम मोदी को ही करनी थी, तो कांग्रेस ने क्यों किया वादा ?

उन्होंने आगे लिखा है कि जिन लोगों ने देश के संविधान को कमजोर किया है और इसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है, वे लोग आज विपक्षी एकजुटता से बहुत ज्यादा घबराए हुए हैं।  विपक्षी एकजुटता की वजह से उनका हाव-भाव बदल गया है। उनके भीतर डर स्पष्ट दिख रहा है। वे पहले कहा करते थे कि भाजपा 50 वर्षों तक सत्ता में कायम रहेगी। अब यही लोग कह रहे हैं कि, अगर इस बार हार गए तो अगले 200 वर्षों तक सत्ता में वापसी नहीं कर सकेंगे।'

खबरें और भी:-   

 

VIDEO :लोक सभा चुनाव से पहले बोली सपा, BOSS IS BACK

खतरनाक स्तर पर पहुंचा काबुल का वायु प्रदूषण, अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़

लोकसभा चुनाव: शीला दीक्षित का दावा, नहीं चलेगा मोदी का जादू, राहुल गाँधी करेंगे कमाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -