कांग्रेस विधायकों से बोले अहमद पटेल, कहा- भाजपा ने हमे चैलेंज किया, मोदी-शाह को हराना जरुरी
कांग्रेस विधायकों से बोले अहमद पटेल, कहा- भाजपा ने हमे चैलेंज किया, मोदी-शाह को हराना जरुरी
Share:

मुंबई:हाराष्ट्र में चल रही सियासी घमासान के बीच कांग्रेस अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के हर संभव कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में मुंबई में मोर्चा संभाल रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) ने कांग्रेस विधायकों को समझाते हुए कहा है कि यह कांग्रेस के सम्मान की लड़ाई है। हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना है।

राज्यसभा सांसद पटेल ने पार्टी के विधायकों से कहा कि हम लोगों मेहनत करके यहां तक पहुंचे हैं। 30 तारीख को हमारी विजय अवश्य होगी। दरअसल, संभावना जताई जा रही है कि महाराष्ट्र विधानसभा में 30 नवंबर को फ्लोर टेस्ट कराया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने पार्टी के विधायकों से कहा कि कांग्रेस को भाजपा ने चैलेंज किया है। हम सबको एकमत रहना है। अपना मनोबल टूटने नहीं देना है और कहीं पर भी कमजोरी नहीं दिखानी। 

उन्होंने कहा है कि हम बहुत आगे आ गए हैं। न केवल भाजपा के मुख्यमंत्री बल्कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने भी हमें चैंलेंज दिया है। इनको पराजित करना बहुत आवश्यक है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सत्ता का संघर्ष फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, जहां विपक्ष भाजपा पर आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग कर रहा है। 

NCP ने महाराष्ट्र राज्यपाल को सौंपी विधायकों की सूची, अजित पवार का नाम भी शामिल

महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट में बोले सिब्बल, कहा- अगर भाजपा के पास बहुमत है तो आज ही साबित करे

सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र की महाभारत, भाजपा की तरफ से रोहतगी तो विपक्ष की ओर से लड़ेंगे सिब्बल-संघवी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -