पाकिस्तान के नेताओं से बैठक पर अहमद पटेल के बोल
पाकिस्तान के नेताओं से बैठक पर अहमद पटेल के बोल
Share:

गांधीनगर। गुजरात से सांसद अहमद पटेल को गुजरात राज्य का मुख्यमंत्री बनाने हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री के साथ, कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गई। इस मामले में, प्रधानमंत्री ने कहा था कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के घर, पाकिस्तान के उच्चाुयक्त, पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री, भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति और भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के बीच बैठक हुई थी। आखिर कांग्रेस के नेताओं को पाकिस्तान के लोगों के साथ इस तरह गुप्तरूप से बैठक करने का क्या कारण है।

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिनों पूर्व सूरत के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में, उधना दरवाजा की मस्जिद के पास ही कुछ पोस्टर चस्पा किए गए थे। जिसमें गुजराती भाषा में संदेश लिखा गया था। इस संदेश का अर्थ होता है कि, यदि गुजरात में कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले अहमद पटेल ही होंगे। गौरतलब है कि, कांग्रेस के इस पोस्टर को लेकर, विवाद हो गया था।

कांग्रेस पर विपक्षियों ने आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि, लगभग एक माह पूर्व भरूच में गुजरात एटीएस ने आतंकी साजिश के आरोप के तहत, कासिम को पकड़ लिया था। इस तरह की गिरफ्तारी होने के बाद अहमद पटेल विवादों से घिर गए थे। भाजपा ने अहमद पटेल पर आरोप लगाए थे कि, उन्होंने आतंकी की मदद की है ऐसे में अहमद पटेल पर कार्रवाई होना चाहिए।

मगर अहमद पटेल ने कहा कि, वह मेरे चिकित्सालय में कर्मचारी जरूर था, मगर मुझे उसके आतंकी गतिविधियों में भाग लेने की कोई जानकारी नहीं थी। कांग्रेस पर आरोप लगे हैं कि, पाकिस्तान का एक सेवानिवृत्त अधिकारी अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। हालांकि कांग्रेस ने अपने सीएम कैंडिडेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। 

गुजरात में फीकी होगी भाजपा की जीत

यूपी में महापौर बने भाजपा नेता करेंगे पीएम से चाय पर चर्चा

पीएम के औरंगजेब राज पर कांग्रेस ने इस तरह दिया जवाब

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -