छत्तीसगढ़ में कामयाबी दिलाने के बाद कांग्रेस इस नेता को सौंप सकती है झारखंड की कमान
छत्तीसगढ़ में कामयाबी दिलाने के बाद कांग्रेस इस नेता को सौंप सकती है झारखंड की कमान
Share:

रायपुरः इस साल के आखिरी तक झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए सारी पार्टीयां चुनाव को लेकर कमर कस रही हैं। देश के कई भागों में कमजोर दिख रही कांग्रेस ने भी इस राज्य में चुनाव लड़ने के लिए अपनी तौयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले साल पार्टी को छत्तीसगढ़ में शानदार सफलता दिलाने वाले पीएल पुनिया को कांग्रेस झारखंड की कमान दे सकती है। पिछले साल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी।

पुनिया ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत किया था, पार्टी हाईकमान चाहता है कि उसी तरह से झारखंड में कांग्रेस को मजबूत किया जाए, ताकि वहां साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिल सके। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को कांग्रेस ने 12 जुलाई 2017 को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया था। लगभग सवा साल बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस को 90 में से 68 सीटों पर जीत मिली।

कांग्रेस की इस जीत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष रहे टीएस सिंहदेव को जितना श्रेय दिया जाता है, उतना ही श्रेय पुनिया को भी जाता है। पुनिया ने प्रदेश प्रभारी होने के नाते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बूथ स्तर से मजबूत करने का काम किया। गुटों में बंटी कांग्रेस को एक मंच पर लाया। जमीनी कार्यकर्ताओं की पूछ-परख बढ़ाकर उनका मनोबल बढ़ाया।

इन कामों से कांग्रेस संगठनात्मक रूप से मजबूत हुई। पार्टी हाईकमान चाहती है कि झारखंड में भी कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से मजबूत करके विधानसभा चुनाव लड़ा जाए। वर्तमान में झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से मात्र सात कांग्रेस के पास है। कांग्रेस को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ की तरह वह यहां भी अच्छा प्रदर्शऩ करेगी।

पश्चिम बंगाल में दिखा अद्भुत नज़ारा, ममता के MLA की गणेश पूजा में भाजपा अध्यक्ष बने मुख्या अतिथि

आज रूस के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, ईईएफ व द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

अमित शाह ने की मुंबई में भाजपा नेताओं के साथ बैठक, शिवसेना ने बनाई दूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -