भारत जोड़ो के बाद, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान., सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बनाया मास्टरप्लान
भारत जोड़ो के बाद, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान., सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बनाया मास्टरप्लान
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज शनिवार (21 जनवरी) को ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान‘ का लोगो जारी कर दिया है। कांग्रेस ने बताया है कि यह अभियान भारत जोड़ो अभियान का ही दूसरा चरण है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने जो मुद्दें उठाए, उसका चुनाव से कोई वास्ता नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की नाकामियां हैं। ये सौ फीसदी सियासी है।

 

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, '26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू होगा। आज प्रेस वार्ता में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का लोगो लॉन्च किया गया। आइए, जुड़िए ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान से और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाइए।' कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 130 दिनों में कांग्रेस को देश की जनता से अच्छा इनपुट मिला है। पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी के साथ बात की। हम उनके दर्द को समझ सकते हैं, जो वह मोदी सरकार के कुशासन की वजह से झेल रहे हैं।'

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से आरम्भ होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश सामान्य लोगों तक पहुंचाने के लिए यह अभियान घर-घर चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के विरुद्ध चार्जशीट भी जारी कर दी है। आवश्यकता पड़ने पर हम राज्य सरकारों के खिलाफ भी चार्जशीट जारी करेंगे।'

गणतंत्र दिवस: अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट, आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

'बंगाल में रोहिंग्या डाल रहे वोट, ममता दे रहीं संरक्षण..', शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र सरकार से की यह मांग

बिना चुनाव के कैसे प्रधानमंत्री बन गए थे नेहरू, किसने दिलवाई थी शपथ ?

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -