राम नवमी-हनुमान जन्मोत्सव मनाने को लेकर कांग्रेस ने जारी की चिट्ठी तो BJP बोली- 'ये 'पाखंड' है...'
राम नवमी-हनुमान जन्मोत्सव मनाने को लेकर कांग्रेस ने जारी की चिट्ठी तो BJP बोली- 'ये 'पाखंड' है...'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस एक बार फिर से हिंदुत्व के मार्ग पर चल पड़ी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी नेताओं से रामनवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिए पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा गया है, 'प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ (पूर्व सीएम) के निर्देशानुसार वक़्त-वक़्त पर आयोजित किए जाने वाले तमाम धार्मिक एवं सामाजिक समारोहों के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा आपको निर्देशित किया जाता रहा है।'

वही इस महीने 10 अप्रैल को राम नवमी और 16 अप्रेल 2022 को हनुमान जन्मोत्सव है। इन दोनों मंगलमय धार्मिक त्योहारों के मौके पर भगवान राम कथा वाचन, रामलीला एवं भगवान राम की पूजा अर्चना के समारोह तथा हनुमान जन्मोत्सव पर सुन्दर कांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 

वही रमजान के माह में केवल रामनवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव को मनाने के लिए चिट्ठी जारी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ अब खुद कांग्रेस MLA ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी MLA तथा पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इसे कांग्रेस का 'पाखंड' कहा है। उन्होंने कहा कि राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस अब एक के पश्चात् एक चुनाव हारने के बाद राम को याद कर रही है। जबकि इसी कांग्रेस ने रामसेतु पर भी प्रश्न खड़े किए थे। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से अब तक राहुल गांधी ने बधाई का कोई ट्वीट नहीं किया तो यह बताता है कि कांग्रेस केवल चुनावी हिन्दू है।

'किसी समुदाय विशेष के खिलाफ हुए अपराधों का अलग से डेटा नहीं रखा जाता..', लोकसभा में बोली सरकार

'नवरात्री के दौरान मांस की दुकानें बंद..', भड़के ओवैसी ने PM मोदी से पुछा - नुकसान की भरपाई कौन करेगा ?

कर्नाटक कैबिनेट में फिर होगा बड़ा बदलाव ! अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम बोम्मई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -