दिल्ली में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प, भाजपा और AAP के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर- अलका लांबा

दिल्ली में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प, भाजपा और AAP के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर- अलका लांबा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तीनों दल, सत्ता की दौड़ में लगे हुए हैं और चुनावी अभियान तेज़ है. अब केंद्र की सत्ताधारी भाजपा और दिल्ली की सत्ताधारी AAP पर तीखा हमला करते हुए, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण, अपराध और शासन जैसे मुद्दों से निपटने के लिए उनकी पार्टी ही एकमात्र 'विकल्प' है। 

कालकाजी से सीएम आतिशी मार्लेना के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं लांबा ने दावा किया कि उनकी पार्टी के पास दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि, "कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में, हम राज्य के लोगों को लाभ दे रहे हैं। हम महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दे रहे हैं, महिलाओं को 2000-2500 रुपये दे रहे हैं। यह उनके बैंक खातों में जा रहा है। वे महिलाएं अपने बैंक खाते की पासबुक लेकर आएंगी और दिखाएंगी कि तेलंगाना और कर्नाटक सरकारें उन्हें लाभ दे रही हैं।" 

कांग्रेस नेत्री लांबा ने आगे कहा कि, " कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी है, हम सत्ता में रहे हैं और विपक्ष में भी रहे हैं। अगर शीला दीक्षित ने फ्लाईओवर नहीं बनवाए होते तो दिल्ली में हर जगह जाम लग जाता। बुजुर्ग और बच्चे जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। महामारी फैलने वाली है...हमारे पास दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने का रोडमैप है।" कांग्रेस उम्मीदवार ने आगे कहा कि 2015 और 2020 के चुनाव एक 'लहर' की तरह थे और दिल्ली में AAP को जितनी सीटें मिलीं, उतनी कभी किसी को नहीं मिल सकतीं। 

आतिशी ने आगे कहा कि, AAP को मिली इस सफलता का नतीजा यह है कि आज दिल्ली की हवा जहरीली है और हमें अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए। दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है और हमें अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए। उनके पास बस एक अस्थायी समाधान है क्योंकि उनका सीएम अस्थायी है। भाजपा और AAP के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है । एकमात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी थी, और कांग्रेस पार्टी ही रहेगी."।

उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी तीखा हमला किया और उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को 'अस्थायी सीएम' कहकर संवैधानिक पदों पर बैठी महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। लांबा बोलीं, "यह मेरा पांचवां चुनाव है। अपने 30 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को 'अस्थायी' कहेगा...कोई आम आदमी नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें 'अस्थायी सीएम' कहा...यह संवैधानिक पद पर बैठी महिला का अपमान है और आतिशी को इसका जवाब देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने खुद ही तय किया कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे।" बता दें कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी में होने हैं और कुछ ही दिनों में इसकी तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद है। 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
- Sponsored Advert -