विकास और किसान विरोधी है कांग्रेस का विरोध - वैंकेया नायडू
विकास और किसान विरोधी है कांग्रेस का विरोध - वैंकेया नायडू
Share:

नई दिल्ली : 56 इंच के सीने का विचार करने वालों को खुद का आंकलन करना चाहिए। दरअसल कांग्रेस और उनके समर्थित सांसदों की संख्या 440 से घटकर 40 रह गई है। यही नहीं यह उनके लिए आत्मचिंतन का दौर है। यदि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सरकार को 1 इंच जमीन भी अधिग्रहित नहीं करने देते हैं तो यह तो विकास को रोकने वाला कदम है। यह बात संसदीय कार्य मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने संसद का मानसून सत्र प्रारंभ होने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो सेज और उद्योगों को 20 लाख एकड़ जमीन दे दी और बदले में किसानों और प्रभावितों को समुचित मुआवजा तक नहीं दिया।

इस मसले पर उन्होंने ट्विट किया कि कांग्रेस की रणनीति को किसान समझ रहे हैं। हाल ही में ट्विटर पर उनका ट्विट चर्चा में रहा। आखिर कांग्रेस का रूख विकास विरोधी तो है ही साथ ही वह किसानों के हित की बात का भी विरोध कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करना कहीं से भी उचित नहीं है। उल्लेखनीय है कि सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि विपक्ष किसानों की एक इंच भी जमीन अधिग्रहण में नहीं जाने देगी वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि हम 56 इंच के सीने को 5.6 इंच करके रहेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -