'कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी, योगी आदित्यनाथ मामूली ठग..', राहुल गांधी का विवादित बयान
'कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी, योगी आदित्यनाथ मामूली ठग..', राहुल गांधी का विवादित बयान
Share:

नई दिल्ली: विपक्ष के नेता सत्ताधारी पक्ष के नेताओं पर निशाना साधने के चक्कर में अक्सर मर्यादा का उल्लंघन कर जाते हैं। अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ऐसा ही कुछ किया है। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘ठग’ कहा है। राहुल गांधी ने सोमवार (6 फ़रवरी) को सामाजिक संगठनों के भारत जोड़ो अभियान के दौरान ये विवादित बयान दिया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने विवादित बयान देते हुए योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि योगी जी को यदि हिंदू धर्म समझ आता, तो वो जो करते हैं, नहीं करते। वो अपने मठ का अपमान कर रहे हैं। योगी कोई धार्मिक नेता नहीं, एक मामूली ठग हैं। राहुल ने ये भी कहा कि देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य (यूपी) में भाजपा जो कर रही है, वो अधर्म है।

रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला के इस सवाल कि यूपी में धर्म की आंधी चल रही है और कांग्रेस क्या करेगी ? पर राहुल गांधी ने जवाब देते कहा कि आपने कहा कि यूपी में धर्म की आंधी है। ये धर्म नहीं है। मैंने इस्लाम के संबंध में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा। यहूदी और बौद्ध धर्म के बारे में भी पढ़ा। मैं हिंदू धर्म को समझता हूं और कोई भी धर्म नफरत फैलाने की बात नहीं करता। राहुल गांधी ने कहा कि तपस्या बंद करने पर व्यक्ति भ्रम में पड़ जाता है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस को तपस्वियों की पार्टी करार दिया।  

बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी सत्ताधारी पार्टी को लेकर अपमानजनक बयान दे चुके हैं।  2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने राफेल फाइटर जेट की डील को मुद्दा बनाया था। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इस विमान को खरीदने में घोटाला किया गया है। ये आरोप लगाकर राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता, पीएम मोदी के लिए ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगा रहे थे। हालाँकि, बाद में सर्वोच्च न्यायालय में राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी पड़ी थी। बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी एक बार मोदी के लिए ‘खून का दलाल’ जैसा अपमानजनक बयान भी दे चुके थे। अब उन्होंने योगी आदित्यनाथ को 'ठग' बताया है।

राहुल गांधी ने HAL को लेकर क्यों फैलाया था झूठ ? 4 साल बाद सामने आई सच्चाई !

सिक्किम में रहने वाले नेपालियों टिप्पाणी कर चौतरफा घिरा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र ने लगाई पुनर्विचार याचिका

'अल्पसंख्यकों के लिए भारत से बेहतर कोई देश नहीं..', पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा है CPA की ये रिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -