कांग्रेस ने अपने ही मुखपत्र में की नेहरु और सोनिया की आलोचना
कांग्रेस ने अपने ही मुखपत्र में की नेहरु और सोनिया की आलोचना
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस ने अपनी पार्टी की स्थापना के 131वें दिवस पर अपने मुखपत्र में एक लेख प्रकाशित किया। इस लेख में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाया है। यह मुखपत्र मुंबई से प्रकाशित होता है। इस विवादित लेख में लिखा गया है कि अगर नेहरू ने पूर्व गृहमंत्री वल्लभभाई पटेल की बात मानी होती तो आज कश्मीर, चीन और तिब्बत जैसी समस्याएं देश के सामने नहीं होती।

मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाए है। उसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि नेहरु को पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की बात माननी चाहिए थी। मुखपत्र ने लिखा है कि विदेश विभाग पं नेहरू का कार्यक्षेत्र था, लेकिन कई बार उप प्रधानमंत्री होने के नाते कैबिनेट की विदेश विभाग समिति में उनका जाना होता था।

उनकी दूरदर्शिता का लाभ यदि उस समय लिया गया होता तो अनेक वर्तमान समस्याओं का जन्म ही नही हुआ होता। 1950 में ही सरदार पटेल ने एक पत्र लिखकर तिब्बत के प्रति चीन के रवैए से नेहरु को अवगत कराया था। उन्होने कहा था कि चीन का रवैया कपटी और विश्वासघाती है। यदि चीन तिब्बत की सीमाओं पर कब्जा कर लेता है तो इससे नई समस्याओं का जन्म होगा।

सोनिया के संबंध में पत्र मे लिखा गया है कि सोनिया का सपना एयर होस्टेस बनने का था। उनके पिता फासिस्ट सैनिक थे, जिनकी दूसरे विश्व युद्ध में मौत हो गई थी। सोनिया गांधी 1997 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य तौर पर शामिल हुई और महज 62 दिनों के भीतर ही कांग्रेस की अध्यक्ष बन गईं। इस विवादित लेख का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरुपम ने इस लेख की भर्त्सना की और आगे से ऐसे लेख न छापने की भी हिदायत दी और यदि ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -