कांग्रेस निकाल रही 27 साल यूपी बेहाल यात्रा, नबी ने किया रवाना
कांग्रेस निकाल रही 27 साल यूपी बेहाल यात्रा, नबी ने किया रवाना
Share:

लखनउ : उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों के भीतर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और इसके चलते कांग्रेस उत्तर प्रदेश की जनता को यूपी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने के लिये यात्रा का भी आयोजन कर रही है। कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल नामक यह यात्रा राज्य के विभिन्न हिस्सों में निकाली जायेगी। रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दो यात्राओं को रवाना किया। गौरतलब है कि आजाद यूपी में कांग्रेस के प्रभारी है।

यात्रा को रवाना करने के बाद आजाद मीडियाकर्मियों से रूबरू हुये। उन्होंने बताया कि जब तक यूपी में कांग्रेस का राज रहा, तब तक राज्य का बेहतर विकास किया गया और राज्य के लोग भी सुखी थे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने 27 वर्ष पहले यूपी में सरकार चलाई थी। आजाद का कहना था कि कांग्रेस के बाद जितनी भी पार्टियों का शासन राज्य में रहा, उन सभी के कार्यकाल में न तो विकास कार्य हुये और न ही जनता की समस्याओं को सुलझाने का कभी प्रयास किया गया।

उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी सरकारों को भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने वाली सरकारें भी बताया और कहा कि यूपी में परिवारवाद को हमेशा बढ़ावा दिया गया। आज किसान और गरीब तबके के लोग परेशान है, किसान कर्ज में लदे हुये है, दलितों पर अत्याचार किये जा रहे है तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आजाद का कहना है कि यदि राज्य में विकास चाहिये तो कांग्रेस को फिर से वापस लाना होगा। कांग्रेस की यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अलावा शीला दीक्षित और अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल थे। शीला दीक्षित यूपी में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -