इंदिरा गांधी की याद में कांग्रेस ने निकाला मार्च
इंदिरा गांधी की याद में कांग्रेस ने निकाला मार्च
Share:

नईदिल्ली। भारत की भूतपूर्व प्रधानमंत्री और प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को देशभर में याद किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी के स्मरण में एक मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किया। कांग्रेस ने अपने कार्यालय से इंदिरा गांधी मेमोरियल तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यों को याद किया। मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा, अहमद पटेल आदि नेता प्रमुखतौर पर शामिल थे।

इंदिरा गांधी को याद करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल रहीं हालांकि उनके मार्च में शामिल होने को लेकर जानकारी नहीं मिली है। दूसरी ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्विट कर स्व. इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने लिखा कि इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन, कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने भी इंदिरा गांधी को लेकर ट्विटर पर अपने संदेश दिए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -