सुनंदा पुष्कर मर्डर : BJP पर गलत राजनीति का आरोप
सुनंदा पुष्कर मर्डर : BJP पर गलत राजनीति का आरोप
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े किए गए। इस दौरान आधे-अधूरे सच का सहारा लेकर शशि थरूर और पार्टी के अन्य नेताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या को लेकर शशि थरूर से सवाल किए जा रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर इस मसले में न तो आरोपी हैं और न ही प्राथमिकी में उनका नाम है। लेकिन उनके द्वारा जांच एजेंसियों के कार्यों में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद पुलिस के पास हत्या के कारण या दोषी को गिरफ्तार करने को लेकर किसी तरह का सुराग नहीं मिला है। मगर सुब्रमण्यम स्वामी जैसे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सबूतों का हवाला देकर शशि थरूर का दुर्भावनापूर्ण तरीके से पीछा किया।

सुरजेवाला ने कहा कि इस तरह के अधिकार जांच एजेंसियों के पास हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एफबीआई की रिपोर्ट में सुनंदा की मौत का कारण जहर बताया गया था। एम्स के चिकित्सकों की रिपोर्ट में भी जहर को भी मौत का कारण बताया गया था। मगर इस मामले में थरूर से सवाल किए जा रहे हैं। भाजपा की इस तरह की राजनीति ठीक नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -