किसान की उगाई दाल उसे मिलती है 200 रूपए में
किसान की उगाई दाल उसे मिलती है 200 रूपए में
Share:

जौनपुर: उत्तरप्रदेश में कांग्रेस अपना चुनाव प्रचार करने में लगी है। इतना ही नहीं यहां राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा लेकर पहुंचे हैं। किसान यात्रा के ही साथ काग्रेस की खाट पंचायत ग्रामीणों में काफी लोकप्रिय हो रही है। आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा देवरिया से होते हुए जौनपुर पहुंची। इस दौरान किसान यात्रा का रोड शो शाहगंज में पहुंचा। जहां शाहगंज पब्लिक इंटर काॅलेज में रोड़ शो का जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो पार्टी किसानों का कर्जा माफ कर देगी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसान विरोधी है और वह पूंजीपतियों की सरकार है। इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश और प्रदेश का किसान दाल को 40 रूपए प्रति किलो में बेचता है मगर वही दाल वह जब भोजन के लिए खरीदता है तो उसे 200 रूपए प्रति किलो के दाम पर मिलती है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कालेधन का उल्लेख करते हुए कहा कि कालेधन के नाम पर जनता को यूं ही उलजूलुल बातें बताई गईं। जनता को कहा गया कि प्रति व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपए तब आ जाऐंगे जब काला धन भारत लाया जाएगा। मगर कालेधन का कोई बता नहीं है। पीएम मोदी गरीब से सरोकार नहीं रखते हैं।

राहुल की किसान यात्रा हुई शुरू, खाट पर बैठकर होगी किसानों...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -