सिद्धू को मिला कांग्रेस से बड़ा आॅफर
सिद्धू को मिला कांग्रेस से बड़ा आॅफर
Share:

अमृतसर : भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना तीसरा मोर्चा बना लिया। मगर अभी भी उन्हें विभिन्न दलों द्वारा भागीदारी की पेशकश की जा रही है। इस बात की जानकारी मिली है कि कांग्रेस ने आवाज ए पंजाब नामक फ्रंट तैयार करने वाले सिद्धू को चुनाव जीतने की स्थिति में डिप्टी सीएम बनाने का आॅफर दिया है।

कांग्रेस द्वारा सिद्धू के फ्रंट को विधानसभा की 13 सीटें आॅफर की गई हैं। अब देखना यह है कि सिद्धू इस आॅफर को स्वीकार करते हैं या नहीं। कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह इस आॅफर से प्रसन्न नहीं हैं। उनकी सलाह थी कि यदि आवाज ए पंजाब का कांग्रेस में विलय हो जाएगा तो यह बेहतर होगा।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब चुनाव जीतने हेतु कांग्रेस हर तरह के प्रयास में लगी है। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि चुनाव जीतने पर वे ऊॅंचा पद प्राप्त करना चाहते हैं कांग्रेस के सूत्रों द्वारा इस बात को लेकर चर्चा होने की बात कही गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -