हिमाचल को मजबूत करने पर ध्यान दे रही कांग्रेस
हिमाचल को मजबूत करने पर ध्यान दे रही कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस स्वयं को स्थिर और मजबूत करने के प्रयासों में लगी है। दरअसल उत्तराखंड में कांग्रेस में टूट और इसकी सरकार गिरने के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश पर फोकस किया है। जिसमें पार्टी ने सभी नेताओं से अपील की है कि वे हिमाचल प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकार को कमजोर होने से बचाऐं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं से एकजुट रहने के आदेश भी दिए।

कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश की संयोजन समिति की बैठक दिल्ली में आयोजित की। बैठक में प्रदेश से पार्टी के नेता, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विभिन्न मंत्रियों और विधायकों ने भागीदारी की। पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारत कांग्रेस कमेटी की महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में स्वयं को मजबूत बनाना होगा। यहां उत्तराखंड जैसे हालात पैदा नहीं होने दिए जा सकते हैं।

उनका कहना था कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कांग्रेस को डगमगाने और अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। मगर हिमाचल में कांग्रेस को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की अंर्तकलह न होने देने की अपील भी की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -