'कांग्रेस ने करवाई थी पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह की हत्या'
'कांग्रेस ने करवाई थी पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह की हत्या'
Share:

आज देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह की पुण्यतिथि है। 1994 में तख्त श्री केशगढ़ साहिब जाते वक़्त उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। उन्हें चंडीगढ़ PGI अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया था। बताया जाता है कि, ऑपरेशन ब्लू स्टार और डाक विधेयक समेत कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के तत्कालीन नेतृत्व से उनके मतभेद थे। इसलिए ज्ञानी जेल सिंह का एक्सीडेंट करवाने का आरोप कांग्रेस पर लगता रहा है। 

अब पूर्व राष्ट्रपति के पोते इंदरजीत सिंह ने भी इस संबंध में बड़ा बयान दिया है।  इंदरजीत सिंह ने दावा करते हुए है कि उनके दादा ज्ञानी जेल सिंह का जानबूझ कर एक्सीडेंट करवाकर उनकी हत्या करा दी गई थी। दरअसल, अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह के पोते सरदार इंदरजीत सिंह ने कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर अपने दादा की साजिशन हत्या करवाने का आरोप लगाया। 

इसके साथ ही इंदरजीत सिंह ने यह भी कहा था कि आज उनके स्वर्गीय दादा की मनोकामना वर्षों बाद पूरी हुई है। कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बाद भी उनके साथ जैसा वर्ताव किया, उससे उनका दिल दुखा था। उन्होंने कहा था कि, 'मेरे दादा जी चाहते थे कि मैं भाजपा में शामिल होऊं। उन्होंने मुझे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के पास आशीवार्द लेने भेजा था।”

जब महज 1 वोट से गिर गई थी वाजपेयी सरकार, अटल जी ने संसद में दिया था 'कालजयी भाषण'

'समाजवादी इत्र' से फैली भ्रष्टाचार की बू, IT के छापे में मिले 150 करोड़ कैश.. अखिलेश ने किया था लॉन्च

हरीश रावत ने पहले भी कहा था- चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन फिर लड़े: हरक सिंह रावत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -