रामगढ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, उम्मीदवार बजरंग महतो ने भरा पर्चा
रामगढ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, उम्मीदवार बजरंग महतो ने भरा पर्चा
Share:

रांची: झारखंड में रामगढ़ उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। आज कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो ने अपना नामांकन दाखिल किया है। बजरंग महतो, रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व MLA ममता देवी के पति हैं। उपचुनाव की घोषणा होते ही बजरंग महतो ने अपनी दावेदारी पेश की थी। तब कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से इसका संकेत भी दिया था कि बजरंग महतो ही प्रत्याशी होंगे। 

हालांकि, बीच में बजरंग महतो के छोटे भाई अमित महतो ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी। अमित महतो, दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिले थे। हालांकि, उनकी दावेदारी को तरजीह नहीं दी गई। बता दें कि आज पर्चा दाखिल करने से पहले कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने रामगढ़ में रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नामांकन जैसा शुभ कार्य करने से पहले हमने माता रानी का आशीर्वाद लिया। हमें जनता का भी आशीर्वाद चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि जनता और मां के आशीर्वाद से आंदोलन की देवी ममता देवी विजयी बनेंगी।  उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि रामगढ़ की जनता ममता देवी के पति बजरंग महतो को जनसेवा का अवसर प्रदान करेगी। वहीं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भारतवर्ष में खुशहाली लाना था। युवाओं में नया जोश जगाना था। उन्हें नई दिशा दिखानी है वैसे ही रामगढ़ उपचुनाव के माध्यम से हम झारखंड में महागठबंधन सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सशक्त करना चाहते हैं। 

'RJD से JDU की क्या डील हुई है....', CM नीतीश से उपेंद्र कुशवाहा का सवाल

'इसके सामने काम नहीं करती सत्ता विरोधी लहर.', पीएम मोदी ने सांसदों को दिया जीत का मंत्र

VIDEO! BJP नेता पर भड़के लोग, बोले- 'तुम कांग्रेस से भी बदतर हो...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -