कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता जगमीत सिंह बरार को दिखाया बाहर का रास्ता
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता जगमीत सिंह बरार को दिखाया बाहर का रास्ता
Share:

नई दिल्ली: पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी में सफाई अभियान शुरु कर दी है. कांग्रेस ने पार्टी इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह के विरोधी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता जगमीत सिंह बरार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

उन पर आरोप है कि वो पार्टी के हितों के खिलाफ कदम उठाते रहे है। पंजाब मामलों के प्रभारी शकील अहमद ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सासंद जगमीत सिंह बरार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। ट्वीट के जरिए उन्होने इस बात को सार्वजनिक किया।

इससे पहले उन्होने बागी कहलाए बरार को ईमेल के जरिए एक संदेश भेजा और पार्टी से निष्कासित किए जाने की सूचना दी। इससे पहले तक खबरें आ रही थी कि बरार पार्टी चोड़ सकते है। इस घोषणा के बाद इन सारी अटकलों पर भी विराम लग गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -