दिग्विजय सिंह बोले- विधायकों को दिया जा रहा है करोड़ों का लालच
दिग्विजय सिंह बोले- विधायकों को दिया जा रहा है करोड़ों का लालच
Share:

भोपाल : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार के भविष्य को लेकर कयासों और अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल के पराजित कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनके विधायकों को करोड़ों रुपयों का लालच दिया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में चला सितारों का जादू, भाजपा-टीएमसी का सेलेब्रिटी पर भरोसा बढ़ा

कुछ ऐसा भी बोले दिग्विजय 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात को नहीं पचा पा रही है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है। हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई मगर वह नहीं टूटे और न टूटेंगे। कांग्रेस को अपने बहुमत और विधायकों पर पूरा भरोसा है। इसके अलावा हमें समर्थन देने वाले सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों पर पूरा भरोसा है।

प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बोले जगन रेड्डी, कहा- नायडू को मिला उनकी करनी का दंड

बीजेपी पर लगाए आरोप 

इसी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा उनके विधायकों को पद और पैसों का लालच दे रही हैं। सिंह का कहना है कि उन्हें हैरानी होती है कि भाजपा मे 2014 में 200 पार कहा और 280 के पार हो गई। वहीं 2019 में 300 पर कहा और 300 के पार हो गई। उनके पास ऐसी कौन सी जादू की छड़ी है जो चुनाव नतीजे पहले ही घोषित कर देते हैं।

ममता ने कविता लिखकर किया भाजपा पर हमला, लिखा 'मैं नहीं मानती'

राष्ट्रपति ने भंग की 16वीं लोकसभा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की थी सिफारिश

मोदी सरकार के नए कैबिनेट में शिवसेना को भी मिल सकता है स्थान - सूत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -