लोहरदगा उपचुनाव में BJP को कांग्रेस ने दी शिकस्त
लोहरदगा उपचुनाव में BJP को कांग्रेस ने दी शिकस्त
Share:

लोहरदगा : रतलाम के बाद अब लोहरदगा में भी बीजेपी चुनाव हार गई। बीते दिनों जहां-जहां चुनाव हुए बीजेपी के हाथों हार ही लगी। बिहार विधानसभा में हुई हार से अभी बीजेपी उबरी भी नही कि रतलाम-झबुआ उप चुनाव, यूपी और गुजरात का पंचायत चुनाव और अब झारखंड के लोहरदगा से बीजेपी की करारी हार हुई है। लोहरदगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने एनडीए प्रत्याशी को 23,208 वोटों से हराया।

भगत को 73,859 वोट मिले। दूसरी ओर आजसू की नीरु भगत को 50,571 वोट मिले। तीसरे स्थान पर झारखंड विकास मोर्चा के बंधु तिर्की है, जिन्हें 16,951 वोट मिले है। लोहरदगा सीट से कुल 9 प्रत्याशी खड़े हुए थे।

लोहरदगा सीट के लिए 14 दिसंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 66.29 प्रतिशत मतदान हुए थे। इससे पहले इस सीट पर आजसू के विधायक कमल किशोर भगत थे। लेकिन झारखंड के एक कोर्ट ने धमकी और मारपीट के मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें ये सीट छोड़नी पड़ी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -