उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए ये दो उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए ये दो उम्मीदवार
Share:

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने रामपुर शहर की स्वार सीट से पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के पौत्र हमजा खान पर दांव लगाया है। हमजा की दादी तथा दादा रामपुर से कई बार सांसद तथा उनके पिता काजिम अली MLA रह चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसका ऐलान 28 सितंबर को हो सकती है। इन सीटों पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी सभी उम्मीदवार उतार रही हैं इसलिए इन्हें 2022 के विधानसभा इलेक्शन के लिए सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। इसी के साथ अब राज्य में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है।

वही दूसरी तरफ राज्य के कानपुर शहर में COVID-19 से पांच और मौत हो गई हैं और 155 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन-चार दिन से COVID-19 के संक्रमण में फैलाव की गति में ठहराव आने का संकेत मिल रहा है। मरने वाले तीन रोगियों में सिर्फ कोरोना के गंभीर लक्षण रहे हैं। COVID-19 संक्रमित मरने वाले रोगियों का आंकड़ा 638 हो गया है। कुल संक्रमित 24366 हैं। इनमें 19 हजार 637 ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस 4091 हैं। COVID-19 से होने वाली मौतों और संक्रमितों की संख्या घट रही है। तीन-चार दिन की स्थिति से संक्रमण के फैलाव में ठहराव के संकेत मिल रहे हैं। 

चीन की खदान में जहरीली गैस के रिसाव ने की 16 लोगों की जान

बिहार चुनाव से पहले अशोक चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नितीश कुमार ने सौंपा ये जिम्मा

मप्र उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 15 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -