कांग्रेस माली हालत से परेशान,सदस्यों से मांगे 250 रूपए वार्षिक
कांग्रेस माली हालत से परेशान,सदस्यों से मांगे 250 रूपए वार्षिक
Share:

नई दिल्ली : एक ओर जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी फिर से कांग्रेस को संगठित करने में लगे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा अपने सदस्यता अभियान के लिए राशि बढ़ाकर अपने फंड में इजाफा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रही है। मामले में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने सदस्यों को बढ़ी सदस्यता फीस के साथ 250 रूपए वार्षिक योगदान देने की बात कही है। यही नहीं इस मसले पर कहा गया है कि चंदे का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश कांग्रेस समिति को भी दिया जाएगा। और इसे अखिल भारत कांग्रेस कमेटी को भी भेजा जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि पार्टी की ओर से अभी सदस्यता अभियान चालू है और इसे जारी रखा गया है। इस योजना को अमल में लाया जा सकता है। यही नहीं मामले में कहा गया है कि पार्टी का संगठनिक चुनाव बीते माह ही होने वाला था मगर अब इसे नहीं करने का निर्णय लिया गया है। मामले में कहा गया है कि पार्टी सांसद और विधायक को प्रति माह वेतन देना होगा। हालांकि पहले से ही एआईआईसीसी सदस्य को वर्ष में 600 रूपए और पीसीसी सदस्य को 300 रूपए प्रदेश इकाईयों को देना होते हैं। यही नहीं प्रदेश इकाईयों को चंदे का करीब 50 प्रतिशत भाग जिला इकाईयों को भी देना होता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -