राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का आ सकता है फैसला
राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का आ सकता है फैसला
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आज कांग्रेस की अखिल भारतीय कमेटी की बैठक होगी। शाम करीब 4 बजे होने वाली बैठक में पार्टी विभिन्न मसलों पर चर्चा करेगी। संभावना जताई जा रही है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए कथित आरोपों को लेकर भी कांग्रेस नेता आपस में चर्चा कर सकते हैं।

आज होने वाली बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, आदि प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि दीपावली के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांगे्रेस के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जाना थी।

अब यह माना जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन आमंत्रित करेगी। निर्वाचन के लिए विधिवत तरह से प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे। विधिवत तरह से वोटिंग होने के बाद प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाया जाएगा। कांग्रेस आज अपनी बैठक में इन सभी बातों पर चर्चा कर सकती है।

वीरभद्र के नाम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मिलेगा लाभ

आज फिर गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी

कांग्रेस ने दिया हार्दिक पटेल को निमंत्रण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -