कांग्रेस कर सकती है पंजाब में बसपा से गठबंधन
कांग्रेस कर सकती है पंजाब में बसपा से गठबंधन
Share:

जालंधर: पंजाब में चुनावों को लेकर चर्चा चल पड़ी है। माना जा रहा है कि विभिन्न दल अपनी - अपनी तैयारियों में लगे हैं। इस मसले पर कांग्रेस और बसपा के गठबंधन पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा - अकाली गठबंधन को हराने के लिए कांग्रेस, बसपा साथ - साथ आ सकती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बसपा से गठबंधन किया जा सकता है। मगर इस मसले पर प्रस्ताव अच्छा आए तो विचार हो सकता है।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी ने भी इस बात के संकेत दिए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका एकमात्र लक्ष्य पंजाब की भ्रष्ट, जनविरोधी, किसानविरोधी और दलितविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकना है। पार्टी इसे लेकर कार्य करने में लगी है। उनके द्वारा कहा गया कि मौजूदा सरकार किसानों और दलित के ही साथ विभिन्न वर्गों के हित के लिए कार्य नहीं कर सकती है। उनके द्वारा कहा गया कि राजनीति में कोई भी बात असंभव नहीं है।

उनके द्वारा कहा गया कि बसपा एक राष्ट्रीय दल है। उनके पास किसी भी तरह का प्रस्ताव आएगा। पहले यह देखा जाएगा कि इस पर चर्चा की जाएगी या नहीं इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को सभी से अवगत करवाया जाएगा। हालांकि बसपा ने अकाली दल के साथ गठबंधन पर कहा कि उनका एजेंडा गठबंधन सरकार को सत्ता से बेदखल करना है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -