फिर घिरी वसुंधरा सरकार, माईनिंग घोटाले का लगाया कांग्रेस ने आरोप
फिर घिरी वसुंधरा सरकार, माईनिंग घोटाले का लगाया कांग्रेस ने आरोप
Share:

जयपुर : कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। इस बार फिर से कांग्रेस के निशाने पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में 45000 करोड़ रूपए के माइनिंग घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी इसमें शामिल हैं। कांग्रेस ने वसुंधरा राजे से इस्तीफे की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा कहा गया कि माईनिंग स्कैम राजस्थान के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। जिसमें राजस्थान सरकार शामिल है। इस मामले में आरोप लगाया गया कि राज्य में बिना नीलामी के खानें आवंटित की गईं।

दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में कांग्रेस ने इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग भी की है। इस मामले में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा प्रदेश में खान आवंटन में जल्दबाजी किए जाने को लेकर भी सवाल किए। इस मामले में कहा गया कि करीब 1 लाख बीघा जमीन बिना नीलामी के ही आवंटित कर दी गई। इससे सरकार में बैठे मंत्रियों ने लाभ कमाने का प्रयास किया है। सरकार को करीब 45000 करोड़ रूपए की कमाई हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर खदान वितरित की गई थी। राज्य सरकार ने लोकायुक्त को गलत उत्तर दिया। मामले में सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा 653 माईन आवंटित की गई। राज्य सरकार द्वारा 2 लाख करोड़ रूपए की माईन को नियमों के खिलाफ ही आवंटित कर दिया गया। इस मामले में खनन विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदस्थ पंकज गहलोत को ढाई करोड़ रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। इस दौरान 6 खानों को खोलने के बदले में ढाई करोड़ रूपए की रिश्वत मांगी गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -