निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दिखाया दम, मनी दिवाली
निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दिखाया दम, मनी दिवाली
Share:

सतना : मैहर, मंडीदीप और ईसागढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ दिया। दरअसल यहां पर कांग्रेस ने अच्छा दम दिखाया। मैहर में कांग्रेस के धर्मेश घई ने 4035 मतों से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इतना ही नहीं निकाय चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला। कांग्रेस को 24 सीटों में से 1 सीटो पर जीत मिली। दूसरी ओर 24 वार्डों में से 16 पर कांग्रेस के उम्मीदवार पार्षद चयनित हो गए हैं। इस तरह परिणाम आने के बाद कांग्रेस के घई के समर्थक खुश हो उठे।

कांग्रेसियों ने अपने प्रत्याशियों को खुशी का गुलाल लगाया और जमकर गुलाल उड़ाया। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता अपने कार्यालयों में पहुंचे। सभी ने एक दूसरे को जीत की बधाईयां दीं और मिठाईयां खिलाई। इस दौरान सड़कों पर पटाखे भी छोड़े गए। मैहर में घई को 14185 मत, भाजपा के धीरज पांडे को 10150, महेश चैरसिया को 4172, मोहम्मद आबिद को 930 मत मिले।

रायसेन के मंडीदीप नगर पाकिला चुनाव में कांग्रेस के बद्री सिंह चैहान 5322 वोटों से जीत गए। भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र अग्रवाल दूसरे और निर्दलीय विपिन भार्गव तीसरे क्रम पर रहे। अशोकनगर के ईसागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के भूपेंद्र नारायण द्विवेदी ने भारतीय जनता के उम्मीदवार हरिवल्लभ अग्रवाल को हरा दिया।

भूपेंद्र नारायण द्विवेदी को 3 री बार अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी ओर मैहर में हुए चुनाव में भाजपा का अधिक प्रभाव नज़र नहीं आया। दरअसल मुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री, विधायक और सांसद ने कमान संभाली थी। मतगणना स्थल में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद वर्मा की हालत कुछ खराब हो गई। दरअसल उनका ब्लड प्रेशर प्रभावित हुआ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -