कांग्रेस लगी जातिगत समीकरण साधने
कांग्रेस लगी जातिगत समीकरण साधने
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस में अब बड़ा बदलाव होने की संभावना है। इस बदलाव में पुराने और नए चेहरों के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास भी किया जाएगा। दरअसल उत्तरप्रदेश चुनाव और कांग्रेस को बुरे दौर से उबारने के प्रयास करने होंगे। दरअसल राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद को उत्तरप्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। पार्टी मुस्लिम-ब्राह्मण वोट को साधने के प्रयास मे लगी है। आखिर जितिन प्रसाद को राज्य कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया है।

जितिन प्रसाद की पहचान सांगठनिक कौशल वाले नेता के तौर पर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा में पार्टी का नया नेता भी घोषित किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस अच्छे जोश के साथ उत्तरप्रदेश चुनाव में भी अपना प्रचार कर सकती हैं। इसी के साथ यह माना जा रहा है कि कुमारी शैलजा और अजय माकन की जवाबदारी भी बढ़ सकती है।

कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव भी किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि पार्टी में उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सोनिया गांधी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी की जा रही है। पार्टी का ध्यान उत्तरप्रदेश और पंजाब के चुनाव पर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -