लोकसभा चुनाव: दिल्ली के महासमर में कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, शीला दीक्षित को भी मिला टिकट
लोकसभा चुनाव: दिल्ली के महासमर में कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, शीला दीक्षित को भी मिला टिकट
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच काफी समय से गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग चुका है। कांग्रेस और आप के बीच गंठजोड़ को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। अब सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली की तमाम 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी खड़े करने का ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों के लिए नाम निर्धारित किए जा चुके हैं।

पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को भी चुनावी संग्राम में उतार दिया है जो उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वहीं चांदनी चौक लोकसभा सीट से भी कांग्रेस ने कपिल सिब्बल के स्थान पर दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है।

इसके अलावा पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस ने महाबल मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से राजेश लिलोठिया को चुनावी संग्राम में उतारा है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी ने अजय माकन को खड़ा किया है। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से अरविंदर सिंह लवली को लोकसभा का टिकट थमाया है।

खबरें और भी:-

नंदकुमार चौहान के बिगड़े बोल, कहा- राहुल गाँधी ऐसी मशीन लाएंगे, आदमी डालेंगे तो बाई निकलेगी...

राजद नेता सिद्दीक़ी बोले, भारत माता की जय कहने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन वन्दे मातरम्...

शिया धर्म गुरु की पीएम मोदी को सलाह, कहा- साध्वी को रोक लो वरना होगा नुक्सान...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -