पुजारी पर हमले के बाद यूपी में सियासी घमासान, कांग्रेस-सपा ने योगी सरकार को घेरा
पुजारी पर हमले के बाद यूपी में सियासी घमासान, कांग्रेस-सपा ने योगी सरकार को घेरा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमला करता रहा है।  वहीं ताजा घटनाक्रम में गोंडा में एक पुजारी पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद उसे नाजुक हालत में लखनऊ रेफेर किया गया है। इसके बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य की सत्ता पर काबिज योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है। 

विपक्ष ने कहा कि राज्य में भूमाफियाओं और सत्ता का गठजोड़ सामने है जिसका नतीजा राज्य में देखने को मिल रहा है। सपा ने चरमराती कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में लगातार पुजारी निशाना बनाए जा रहे हैं, किन्तु सरकार चुप है वहीं कांग्रेस ने पिछले दो वर्षों में यूपी में साधु-संतों पर हमले गिनाते हुए मैप जारी किया है इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने ट्वीट किया है।

यूपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि, 'यूपी में पिछले दिनों एक के बाद एक साधुओं की हत्याएं हुई हैं। कुछ हत्याओं को पुलिस बस आत्महत्या बता कर अपनी कन्नी काट लेती है।' इसके साथ ही यूपी कांग्रेस ने एक मैप साझा किया है, जिसमे अपराधों का उल्लेख किया गया है। 

बीते महीने व्हाइट हाउस द्वारा आयोजित कार्यक्रम था एक "सुपरस्प्रेडर": डॉ. एंथोनी फौसी "

कृषि कानून पर बोले सुखबीर सिंह बदल, कहा- ना सीएम कुछ करने को तैयार, ना PM

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस मंत्री सुरेश राठखेड़ा , कही चौकाने वाली बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -