कांग्रेस व एमएनएस कार्यकर्ताओं में भिडंत
कांग्रेस व एमएनएस कार्यकर्ताओं में भिडंत
Share:

मुंबई। मुंबई में कांग्रेस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों पार्टियों के नेता आपस में भिड़ गए। हालात ये रहे कि, पुलिस को बीच - बचाव करना पड़ गया। गौरतलब है कि, 29 अक्टूबर को एमएनएस कार्यकर्ताओं को फेरीवालों ने पीट दिया था। ये कार्यकर्ता फेरीवालों को हटाने के लिए पहुंचे थे। इस मामले में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कहा गया था कि, संजय निरूपम और उनके कांग्रेस समर्थकों ने फेरी वालों को उकसाया।

इस उकसावे के बाद फेरीवालों ने एमएनएस कार्यकर्ताओं को पीट दिया। उल्लेखनीय है कि, मुंबई में एल्फिंस्टन स्टेशन के समीप एक रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर लोग हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद एमएनएस ने रैली निकाली थी। एमएनएस ने कथित तौर पर कहा था कि, वह फेरीवालों को हटाएगी। इसके बाद फेरीवालों पर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

उन्हें हटाने के लिए पीटा गया। मगर बाद में जब एमएनएस कार्यकर्ता फेरीवालों को हटाने पहुंचे तो, फेरीवाले आक्रोशित हो गए और, उन्होंने एमएनएस कार्यकर्ताओं को पीट दिया। इस घटना से मुंबई में माहौल गर्मा गया। कांग्रेस नेताओं पर तरह - तरह के आरोप लगे। कहा गया कि, कांग्रेस नेताओं ने फेरीवालों को भड़काया।

आरक्षण पर कांग्रेस का रूख हो स्पष्ट

अल्पेश ठाकोर हो सकते हैं, कांग्रेस के लिए मजबूत

हार्दिक पटेल ने आरक्षण पर की, कांग्रेस से दो टूक बात

कांग्रेस पार्षद पर लगा नोट के बदले वोट मांगने का आरोप!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -