कांग्रेस - भाजपा दोनों कर रही हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार
कांग्रेस - भाजपा दोनों कर रही हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार
Share:

हिमाचल प्रदेश। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की अलोचना करते हुए कहा कि, श्रीमद्भगवत गीता में लिखा है कि काम करो, फल की चिंता मत करो, मगर भाजपा मानती है कि, फल खाओ और काम की चिंता मत करो। भाजपा की नीतियों से कारोबार पर असर हुआ है। हालात ये हैं कि, युवाओं के पास रोजगार नहीं है। जीएसटी से कारोबार पर विपरीत असर हुआ है।

तो नोटबंदी ने कारोबार को समाप्त कर दिया। भाजपा ने भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार में व्यापक जोर लगाया। जहां पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि, कांग्रेस की केवल एक ही पहचान है भ्रष्टाचार। इसके कारण चुनाव लड़ने में आनंद नहीं आ रहा है। उनका यह भी कहना था कि, जनता सब जानती है। आखिर कांग्रेस तो चुनावी मैदान छोड़कर भाग रही है।

उनका कहना था कि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि, दिल्ली से एक रूपया भेजा जाता है तो नियत स्थान पर पहुंचकर यह 15 पैसे रह जाते हैं मगर अब जो सरकार काम कर रही है वह इस तरह से काम कर रही है, जैसे दिल्ली से 1 रूपया पहुंचाया जाए तो पहुंचाई जाने वाली जगह पर पूरे सौ के सौ पैसे ही पहुंचे।

दूसरी ओर, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और किसानों, युवाओं और महिलाओं के भविष्य को प्रभावित करती रही है। उन्होंने कहा कि, यहां युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं, तो राज्य का विकास पर्याप्त नहीं हुआ है।

बिना आंकड़े चर्चा करते हैं राहुल गांधी- सीएम रूपाणी

कांग्रेस समेत कई दलों के नेता, हुए भाजपा में शामिल

दलित नेता जिग्नेश ने की राहुल से मुलाक़ात

43 विधायकों को मिलेगा वफादारी का ईनाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -