राहुल-स्मृति मसले पर कांग्रेस, भाजपा आमने-सामने
राहुल-स्मृति मसले पर कांग्रेस, भाजपा आमने-सामने
Share:

नई दिल्ली : भाजपा द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और गांधी परिवार पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा पर आरोप लगाए हैं। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्मृति की डिग्री फर्जी है। यही नहीं हाल ही में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि यह आरोप गलत है कि गांधी परिवार जमीन घोटाले से जुड़ा है। गांधी परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र का दौरा कर राहुल और कांग्रेस की आलोचना की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूट - बूट की सरकार की बात करना बेहद आसान है लेकिन खुली बहस में चुनौती स्वीकार करना एक अलग बात है। सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के स्थान पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार के साथ दूसरी समस्याओं का सामना करने पर विचार करना जरूरी है। 

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा भी भाजपा की नीतियों को लेकर कहा गया है कि रूपया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरूण जेटली की उम्र से भी आगे निकल गया है। रूपया गिरकर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की उम्र तक पहुंचेगा। इस प्रकार से कांग्रेस के दूसरे नेताओं द्वारा केंद्र पर निशाना साधा गया। इस दौरान कहा गया कि रूपया लुढ़केगा या फिर सरकार की विश्वसनीयता लुढ़केगी।

कांग्रेस के अखिलेश पी सिंह ने कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप निराधार हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में लघु उद्योगों में लगे केंद्र की मुद्रा योजना के अंतर्गत बगैर ग्यारंटी के 50 हजार से 10 लाख रूपए का लोग दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -