वाममोर्चे के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस के खिलाफ बर्मन
वाममोर्चे के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस के खिलाफ बर्मन
Share:

अगरतला: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वाममोर्चे के साथ गठबंधन के खिलाफ कई मतभेद सामने आ रहे है, जिसका विरोध त्रिपुरा कांग्रेस के नेता कर रहे है, उनका कहना है की विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस निति रहित और लक्ष्य रहित वाममोर्चे के साथ गठबंधन नहीं कर सकती है. जिसका कांगेस पार्टी के कई नेता समर्थन कर रहे है. 

वाममोर्चे के साथ कांग्रेस के किसी भी प्रकार के गठबंधन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन इसे लेकर सख्त खिलाफ हैं, उनका कहना है की वे किसी भी हाल में वाममोर्चे के साथ गठबंधन के लिए तैयार नहीं है जबकि त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष बिराजित सिन्हा ने कहा की वे सभी फैसले में केंद्रीय नेतृत्व के साथ है. 

बर्मन ने कहा की उन्होंने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र इस मामले को लेकर पत्र लिखा है की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माकपा के साथ गठबंधन से उन्हें नुकसान होगा उन्होंने कहा की माकपा ने अपने 34 सालो के शासन के दौरान कोंग्रेस के 50,000 प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओ को सत्ता के लिए बेरहमी से मार डाला था और माकपा ने हमेशा कांग्रेस की छबि को हमेशा खराब किया है जिसके बाद कांग्रेस पार्टी वाममोर्चे के साथ गठबंधन नहीं कर सकती है.   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -