style="text-align: justify;">
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए नया कदम उठाया है। कांग्रेस पार्टी का यह आधुनिक कदम इंटरनेट के जरिए भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ एक वेबसाइट लांच की है।
वेबसाइट का नाम zameenwapsi.com रखा गया है। वेबसाइट के जरिए कांग्रेस किसानों से जुड़ने के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों से उनका मत भी मांग रही है। वेबसाइट में कई कॉलम बनाए गए हैं। एक कॉलम में भाजपा के लिए प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं। वेबसाइट लांच होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने कहा कि वेबसाइट जनता तक पहुंचने की कोशिश है और किसान इसमें अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लैंड बिल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया। जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून में वे सारी बातें थीं, जिन्हें मोदी आज अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं।