यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को योगी सरकार ने किया नज़रबंद, कांग्रेस ने लगाए आरोप
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को योगी सरकार ने किया नज़रबंद, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Share:

नई दिल्‍ली: कांग्रेस ने शनिवार को यूपी की योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को घर में नजरबंद किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के पूर्वाध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथरस पीड़‍ित परिवार से मुलाकात करने से पहले योगी सरकार की तरफ से यह कदम उठाया गया है।

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को नजरबंद किया गया है। यह सरकार कितनी डरी हुई है। हम रुकने वाले नहीं हैं।' वहीं अजय लल्लू ने भी कहा है कि उन्हें घर में नजरबंद रखा गया है। राज्य सरकार क्या छिपाने का प्रयास कर रही है? किसको बचाना चाहती है? आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य में अराजकता है।' बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार के साथ आज मुलाकात करने वाले हैं। दो दिन पहले उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस जाने से पहले बीच रास्ते में रोक दिया था।

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने दिन में ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'उत्तर प्रदेश की 19 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या और हत्या करने वाले पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दोपहर हाथरस जाएंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राहुल गांधी करेंगे। पीड़ितों और उनके परिवार के लिए उनकी शिकायतों को सुनने और इन्साफ की मांग करने के लिए वह परिवार के सदस्यों से मिलेंगे, जिन्हें इंसाफ से वंचित रखा गया है और यूपी में भाजपा सरकार द्वारा गंभीर रूप से पीड़ित किया गया है।'

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला- राहुल गाँधी का हाथरस जाना केवल सियासी ड्रामा

शिवसेना MLA सरनाईक की मांग, मुंबई पुलिस से कराइ जाए हाथरस केस की जाँच

डोनाल्ड ट्रम्प बनाएंगे एक आभासी प्रचार रणनीति

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -