कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस आज, राहुल गाँधी ने ट्वीट कर बताया अपना कार्यक्रम
कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस आज, राहुल गाँधी ने ट्वीट कर बताया अपना कार्यक्रम
Share:

नई दिल्ली: आज देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी कांग्रेस का स्थापना दिवस है। पार्टी नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में देश के सभी प्रदेशों की राजधानियों में आज स्थापना दिवस पर 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च' का आयोजन करेगी। कांग्रेस की अंतरिम  अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

सोनिया शनिवार सुबह पार्टी हेडक्वार्टर में सुबह 9.15 बजे ध्वजारोहण करेंगी और राहुल गांधी गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली में भारत बचाओ रैली को मिली कामयाबी के बाद विभिन्न प्रदेशों में ऐसे मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है। इस मार्च के दौरान कांग्रेस CAA और छात्रों पर कथित तौर पर की गई पुलिस की कार्रवाई समेत आम जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी।

इस मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होऊंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। पार्टी के स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने पूछा बेतुका सवाल, राहुल गाँधी के नाचने के बाद बहन पर कसा तंज

कल कांग्रेस निकलेगी फ्लैग मार्च, CAA के विरुद्ध लगाएगी भारत बचाओ का नारा

प्याज की बढ़ती कीमतों ने कर दी है हालत खराब, नहीं ले रहे दाम कम होने का नाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -