कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जोश-जोश में होश खोए, किया तिरंगे का अपमान
कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जोश-जोश में होश खोए, किया तिरंगे का अपमान
Share:

सिरसा: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर हरियाणा के सिरसा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भारतीय तिरंगे का अपमान कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 69वें जन्मदिन पर बुधवार को इन कार्यकर्ताओ ने तिरंगे रूपी एक केक को बनवाया व इस तिरंगे में अशोक चक्र भी बनाया गया था. तथा इस दौरान इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के द्वारा भारतीय तिरंगे का अपमान यहाँ पर रुका नही इन्होने इस तिरंगे रूपी केक को काटा व उसे खा भी गए.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 69वें जन्मदिन मनाने वालो में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नवीन केडिया के अलावा प्रदेश सचिव शीशपाल केहरवाला सहित और भी कई कार्यकर्ता उपस्थित थे परन्तु इस दौरान किसी का भी ध्यान इस और नही गया कि केक को तिरंगे का रूप दिया गया है. इस बारे में जब इन नेताओ से पूछताछ कि गई तो इस दौरान किसी भी नेता ने कोई भी प्रतिक्रिया नही दी.

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी बहुत सी हस्तियों ने अपने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है. जिसमे कि क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और टीवी की मशहूर अभिनेत्री मंदिरा बेदी शामिल है. तथा इनके विरुद्ध राष्ट्रीय तिरंगे का "अपमान" करने का आरोप लगाते हुए एक याचिका मद्रास हाईकोर्ट में दायर है.
 
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -