'AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर बधाई', विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले लग गए ये पोस्टर
'AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर बधाई', विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले लग गए ये पोस्टर
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्ता में रहते हुए पंजाब में जीत दर्ज कर चुकी AAP ने MCD में भी जीत का परचम लहरा दिया है। ऐसे में पार्टी और पार्टी से जुड़े व्यक्तियों का मनोबल बहुत बढ़ा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले ही आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर एक खास पोस्टर लगा है। इसमें लिखा है- 'आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई।'  

उम्मीद जताई जा रही है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही AAP के रूप में देश को नया राष्ट्रीय राजनीतिक दल मिल जाएगा। दोनों प्रदेशों के परिणाम में आवश्यक शर्तें पूरा करने के पश्चात् आठवें राष्ट्रीय दल के ग्रुप में आप की एंट्री का रास्ता साफ हो जाएगा। देश में अभी सात राष्ट्रीय दल हैं। कांग्रेस, भाजपा, बीएसपी, सीपीआई, सीपीएम, राष्ट्रवादी कांग्रेस यानी एनसीपी एवं तृणमूल कांग्रेस यानी TMC। दिल्ली, पंजाब में सत्ता हासिल करने और गोवा विधानसभा में दो विधायक जीतने के पश्चात् अब गुजरात और हिमाचल में मिले मत प्रतिशत इसे राष्ट्रीय दल का दर्जा दिला सकते हैं।

संविधान विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष कश्यप के अनुसार, राष्ट्रीय दल होने की तीन मुख्य शर्तों या पात्रता में से एक शर्त ये है कि कोई भी सियासी दल चार लोकसभा सीटों के अतिरिक्त लोकसभा में 6 प्रतिशत वोट हासिल करे या फिर विधानसभा चुनावों में चार या इससे ज्यादा प्रदेशों में कुल 6 प्रतिशत या अधिक वोट शेयर जुटाए।

चुनाव के दौरान नेताओं ने अपनाया अनोखा हथकंडा, जानिए किस ने बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियां

हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों के आए रुझान, कांग्रेस ने BJP को छोड़ा पीछे

'हम सरकार बना रहे हैं, लोग चाहते हैं कांग्रेस की सरकार बने', प्रतिभा वीरभद्र सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -