पुराने विवाद में हरियाणवी कलाकार के हाथ पैर तोड़े
पुराने विवाद में हरियाणवी कलाकार के हाथ पैर तोड़े
Share:

भिवानी : शहर में बीती रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने हरियाणवी कलाकार के हाथ - पैर तक तोड़ दिए। मामला बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बड़ेसरा का है। कलाकार के भाई को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। झगड़े में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। सभी घायलों को भिवानी के  सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

आठ साल से कलाकार है राजेश
जानकारी के मुताबिक गांव बड़ेसरा में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर टकराव हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के नरेश व उसका भाई हरियाणवी कलाकार राजेश कुमार बड़गुज्जर के हाथ-पांव तोड़ डाले। वहीं दूसरे पक्ष से बिजेंद्र को भी चोटें आई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। राजेश हरियाणवी कलाकार है और करीब आठ साल से हरियाणवी एल्बम में कार्य कर रहा है। उसके दोनों हाथ और पैरों में चार फ्रैक्चर आए हैं। घायल ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसके बेटे पर गांव के ही एक परिवार ने महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वही इस मामले में दोनों पक्षों की सहमति से पंचायत ने समझौता करा दिया था। 

बवानीखेड़ा पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि घायल नरेश व राजेश के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

रुड़की में दिन दहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग

फूलपुर के कोतवाल को आया धमकी भरा फ़ोन, कहा 20 लाख दो नहीं तो....

यंहा चोरो ने मचाया धमाल एक ही गांव के पांच घरों में चोरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -