मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत आयोजित विवाह सम्मेलन में दुल्हनों को बांटे कंडोम और गर्भनिरोधक, मचा हंगामा
मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत आयोजित विवाह सम्मेलन में दुल्हनों को बांटे कंडोम और गर्भनिरोधक, मचा हंगामा
Share:

झाबुआ: मध्यप्रदेश के झाबुआ से एक बड़ी खबर सामने आई है यहाँ मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत आयोजित विवाह सम्मेलन में दुल्हन को मेकअप बॉक्स में कंडोम एवं गर्भनिरोधक दवाइयां वितरित करने की घटना सामने आई है। झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यहां 296 जोड़े इस सम्मेलन में सम्मिलित होकर विवाह सूत्र में बंधे। 

वही इस कार्यक्रम में दुल्हन को दिये जाने वाले मेकअप बॉक्स के भीतर गर्भनिरोधक गोलियों के साथ कंडोम के पैकेट डालकर बांटे गये। कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब दुल्हनों को इस प्रकार की सामग्रियां बांटी गई हैं। दरअसल इस विवाह समारोह का आयोजन थांदला नगर के दशहरा मैदान पर जनपद पंचायत द्वारा किया गया था। यहां दुल्हन को सजने-संवरने के लिए दिए गए मेकअप बॉक्स में लिपस्टिक, बिंदिया, पाउडर, काजल एवं अन्य सामानों की बजाए कंडोम एवं गर्भ निरोधक दवाइयां दी गईं।

वही इस मामले में प्रभारी सीईओ भूरसिंह रावत ने अपनी सफाई में बोला है कि यह सारा कारनामा स्वास्थ्य विभाग का है। दुल्हनों को मेकअप बॉक्स में ऐसा सामान दिये जाने को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले डिंडौरी में सीएम कन्यादान योजना के तहत हुआ विवाद भी काफी ख़बरों में रहा था। आऱोप लगे थे कि सामूहिक विवाह से पहले लड़कियों का प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया था। उस समय कांग्रेस MLA ओंकार मरकाम ने आरोप लगाया था कि इस विवाह कार्यक्रम में सम्मिल्लित होने वाले लड़कियों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। 

हिन्दू लड़कियों को अपना शिकार बनाने की योजना रहे थे समुदाय विशेष के लोग, पर्दाफाश होते ही रातो-रात हुए फरार

गंगा दशहरा पर संतों की निकली पेशवाई, शाम को होंगे रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी

हादसे का शिकार हुई वैष्णो देवी जा रही बस, बिहार के 10 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -