बैंक,रेलवे ,एसएससी परीक्षाओं में आते है कंप्यूटर के कुछ ऐसे प्रश्न
बैंक,रेलवे ,एसएससी परीक्षाओं में आते है कंप्यूटर के कुछ ऐसे प्रश्न
Share:

आपने प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया होगा तो देखा ही होगा कि कंप्यूटर से सम्बन्धित बहुत से प्रश्न आते है. कई बार यह होता है की हमसे मैथ्स, रीजनिंग के सवाल नहीं बन पाते पर यदि हमारा सामान्य ज्ञान,और कंप्यूटर ज्ञान अच्छा है तो हम उस वक्त मैथ्स, रीजनिंग में मिलने वाले नंबर की कमी को पूरा कर सकते है. तो चलो अब करें तैयारी-

‘कोबोल’ क्या है?
(अ) कोयले की राख (ब) कंप्यूटर भाषा (स) नई तोप (द) विशेष गेंद
उत्तर:- (ब)

कंप्यूटर में उपयोग में आने वाली आई.सी.चिप्स किससे बनी होती है?
(अ) सिलकोन (ब) तांबा (स) स्टील (द) प्लास्टिक
उत्तर:- (अ)

विंडोज में.........एक पावर-सेविंग की अवस्था है?
(अ) लॉग ऑफ (ब) स्लिप (स) रीस्टार्ट (द) लॉक
उत्तर:- (ब)

स्क्रीन पर..........एक आयताकार भाग है जिस पर सुचना और अन्य प्रोग्राम प्रदर्शित किए जाते है?

(अ) आइकॉन (ब) डेस्कटॉप (स) विंडो (द) पैनल
उत्तर:- (स)

यूजर के बारे में सुचना संग्रहित करने वाली फाइलें..........कहलाती है?
(अ) वेब फाइल (ब) कूकीज (स) वेब साईट (द) टेम्पलेट
उत्तर:- (ब)

निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन है?
(अ) सी.आर.टी मॉनिटर सबसे अधिक पतला मॉनिटर होता है 
(ब) डॉट मेट्रिक्स सर्वाधिक गति वाला कंप्यूटर है
(स) कैश मेमोरी मुख्य मेमोरी से धीमी है
(द) बार कोड रीडर एक इनपुट उपकरण है
(अ) अ और ब (ब) अ,ब और स (स) स और द (द) अ और द
उत्तर:- (ब)

फाइल के नाम के दो भाग होते है?
(अ) फोल्डर नेम (ब) एक्सटेंशन (स) फाइल नेम (द) ब और स दोनों 
उत्तर:- (द)

इसका उपयोग करके हम टेक्स्ट में मूव कर सकते है?
(अ) सी.पी.यू (ब) माउस (स) प्रिंटर (द) मॉनिटर
उत्तर:- (ब)

ऑपरेटिंग सिस्टम का कार्य है?
(अ) पेरीफेरियल डिवाइस तक पहुचं को कण्ट्रोल करना?
(ब) मेमोरी का प्रबंधन करना
(स) इनमे से कोई नहीं
(द) मोलिक स्तर पर कंप्यूटर को कंट्रोल करना
उत्तर:- (द)

निम्नलिखित में से कौन एक फाइल कम्प्रेशन प्रोग्राम है?
(अ) विनजिप (ब) विंडोज (स) राडी (द) डॉस
उत्तर:- (अ)

वह युक्ति जिसके द्वारा आंकड़ो को टेलीफोन के माध्यम से बायनरी सिग्नलों की सहायता से भेजा जाता है, कहलाता है?
(अ) मॉडेम (ब) मॉनिटर (स) माउस (द) ओ.सी.आर
उत्तर:- (अ)

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बम्पर भर्तियां-2910 पदों पर

टेक्नोलॉजी मैनेजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर आई वैकेंसी

MPPEB Vyapam : 14088 कांस्टेबल ,हेड कांस्टेबल ,असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर-कंप्यूटर पदों पर भर्ती

कुछ ही दिनों में अब शुरू होगीं सरकारी विभागों में भर्तियां-चलो करें तैयारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -