Good News! इस तरह से महंगाई के बीच बस 634 रुपये में घर लाएं गैस सिलेंडर
Good News! इस तरह से महंगाई के बीच बस 634 रुपये में घर लाएं गैस सिलेंडर
Share:

अगर आप भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हाँ और हमे यकीन है इस खबर को पढ़कर आप खुश हो जाएंगे। जी दरअसल आज हम आपको एक ऐसे सिलेंडर के बारे में बता रहे हैं जो आपको केवल 633।50 रुपये में मिल जाएगा। जी दरअसल हम कंपोजिट गैस सिलेंडर की बात कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि कंपोजिट गैस सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस आती है। जी हाँ और ये सिलेंडर आम सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का और पारदर्शी होता है। वहीं इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी लेकर जाया जा सकता है।

आप सभी को बता दें कि कम गैस की खपत वाले घरों के लिए ये सिलेंडर बेहद उपयोगी है। आपको जानकारी दे दें कि दिल्ली में कंपोजिट सिलेंडर 633।50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं मुंबई में 10 किलो गैस वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 634 रुपये है। इसी के साथ कोलकाता में 652 रुपये और चेन्नई में 645 रुपये है। इसी के साथ जयपुर में इस सिलेंडर के लिए 637 रुपये देने होंगे। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 660 रुपये और पटना में करीब 697 रुपये है।

आपको हम यह भी बता दें कि कंपोजिट सिलेंडर बेहद हल्का है, लेकिन इसके साथ ही ये काफी मजबूत भी है। जी हाँ और इसे थ्री लेयर के साथ बनाया गया है और कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसके अलावा इसमें थ्री-लेयर हैं। आपको हम यह भी बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। वहीं 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

घर बैठे मुफ्त में मिल सकता है एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए कैसे?

आम जनता को लगा बड़ा झटका, इतने रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

LPG सिलेंडर के नए दामों में लगेगी आग, ये है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -