महाराष्ट्र: औरंगाबाद में भी लगाया गया लॉकडाउन
महाराष्ट्र: औरंगाबाद में भी लगाया गया लॉकडाउन
Share:

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को लगाया गया है। इस समय कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं और इन्ही को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाये हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले अब भी सक्रिय हैं।

जी दरअसल इस समय महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यहाँ कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सख्ती भी बढ़ रही है। जी दरअसल औरंगाबाद से पहले नागपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। आप जानते ही होंगे औरंगाबाद से पहले महाराष्ट्र के कई राज्यों में लॉकडाउन का एलान किया जा चुका है। जी दरअसल, अकोला जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा।

इसी के साथ परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। वहीं पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागूहुआ है। इन सभी के अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान15 हजार 817 नए मामले मिले हैं जो इस साल एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कोरोना संक्रमितों को नहीं मिला खाना, कोविड केयर सेंटर के बाहर किया प्रदर्शन

कमल हासन ने कोयम्बटूर से लड़ा चुनाव

बॉलीवुड के इस मशहूर विलेन को हुआ कोरोना संक्रमण, हैं अस्पताल में भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -