पंजाब चुनाव में कांग्रेस और AAP के बीच होगी टक्कर
पंजाब चुनाव में कांग्रेस और AAP के बीच होगी टक्कर
Share:

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह ने भाजपा अकाली दल गठबंधन पर निशाना साधा है। दरअसल उनका यह संबोधन पंजाब में चुनाव की तैयारियों को लेकर रहा। कैप्टन अमरिंद सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अकाली दल के लिए यह दौर बुरा है। कांग्रेस की प्रतिस्पर्धा अकाली दल से नहीं होगी बल्कि आम आदमी पार्टी से होगी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की स्थिति जरूर मजबूत है। इसकी ताकत यहां लोकसभा चुनाव से अलग है। इसकी लोकप्रियता का ग्राफ गिर गया है। बीते निर्वाचन तक यह कहा जा रहा था कि पीपीपी अच्छे परिणामों के साथ उभरकर सामने आएगी, लेकिन पी.पी.पी. 1 सीट तक नहीं निकाल सकी।

उन्हें हवा में होने वाली बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। कैप्टन सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि आम आदमी पार्टी में ही राज्य में कलह का दौर है। जिससे आम आदमी पार्टी की शक्ति कमजोर नज़र आती है। कैप्टन द्वारा यह भी कहा गया कि राज्य में आम आदमी पार्टी के नेताओं का अभाव बना हुआ है। हालांकि आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि इस पार्टी की पंजाब इकाई में अनुभवी नेताओं की कमी है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वायदे पूरे नहीं किए थे तो उन्होंने कहा कि वे पंजाब की समस्याऐं और विभिन्न मसलों को किस तरह से हल कर सकेंगे। वर्ष 2017 के निर्वाचन के बाद परिणाम उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में आने की बात भी कही। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -