बजट : जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा!
बजट : जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा!
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने वित्तीय वर्ष 2016 - 2017 का आम बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाऐं की हैं। हालांकि यह बजट आम जनता के अनुकूल रहा है। ऐसी उपभोक्ता वस्तुओं पर ही कर अधिक बढ़ाया गया है जो कि लक्ज़री श्रेणी में आती हैं वहीं सिगरेट, तंबाकू आदि जैसे पदार्थों को टैक्स के दायरे में लिया गया है। इस बजट में जो तत्व महंगे और सस्ते हुए हैं उनमें पहले सस्ते तत्वों को देखा जाए तो कहा जा सकता है कि सस्ता -  पहली बार मकान खरीदने वालों को ब्याज में 5 हजार रूपए की छूट दी जा सकती है।

मकान की कीमत करीब 50 लाख रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए। 5 लाख तक की आय पर 3 हजार रूपए की छूट दिए जाने की बात भी इसमें कही गई। हाउस रेंट पर कर में छूट दिए जाने की बात भी बजट के प्रस्ताव में दी गई। हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाकर 60 हजार रूपए कर दिया गया है। पहले यह करीब 24000 रूपए था। इस बार के प्रस्ताव में 35 लाख रूपए के गृह ऋण पर टैक्स में 50 हजार रूपए की छूट दी गई। विकलांग हेतु सहायक उपकरण सस्ते किए गए हैं। 

महंगी वस्तुओं की श्रेणियों में - 10 लाख से अधिक की कार पर सरचार्ज बढ़ाया गया है। पैट्रोल, सीएनजी से चलने वाले वाहनों पर टैक्स का दायरा बढ़ा दिया गया है। अमीरों पर सरचार्ज 15 प्रतिशत लगा दिया गया है। 1 करोड़ से अधिक की आय वाले लोगों पर सरचार्ज बढ़ा दिया गया है। स्पोर्टस यूटीलिटी व्हिकल पर कर का दायरा 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। डीज़ल से चलने वाले वाहनों पर कर 2.5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इस बजट में बैटरी की कारों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है।

सिगार के शौकीनों को सिगरेट, तंबाकू और इस तरह के ऐसे पदार्थ जो कि बीड़ी न हो महंगे किए गए हैं। इन पर कर का दायरा 15 प्रतिशत कर दिया गया है। स्वर्ण आभूषण, ब्रांडेड कपड़े महंगे हुए हैं। सर्विस टैक्स 14.5 प्रतिशत से बढकर 15 प्रतिशत हो गया है यही नहीं रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो गया है। सिनेमा, केबल, हवाई, रेल टिकट, ब्यूटी पार्लर जाना महंगा हो गया है। बीमा पाॅलिसी महंगी कर दी गई है। यही नहीं जिम में फिटनेस भी महंगी कर दी गई है। यदि आप एटीएम से पैसे निकालते हैं तो भी आपको जेब कुछ अधिक ढीली करनी पड़ेगी। मोबाईल फोन का बिल भी महंगा हो गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -