लोकसभा चुनाव: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी की पहली सूची, 45 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
लोकसभा चुनाव: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जारी की पहली सूची, 45 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
Share:

कोलकाता: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल सहित दस राज्यों की 45 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। माकपा द्वारा शनिवार को जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में पश्चिम बंगाल की 42 में से 16 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इनमें पार्टी के रायगंज लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद मोहम्मद सलीम और मुर्शिदाबाद से बदरुद्दजा खान भी शामिल हैं।

इंडोनेशिया में आई भयानक बाढ़, अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत
 
गौरतलब है कि वामदलों की उपस्थिति वाले वाम मोर्चे ने पश्चिम बंगाल की 25 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें माकपा के 15, आरएसपी के दो, फॉरवर्ड ब्लॉक के तीन और माकपा के एक प्रत्याशी का नाम शामिल है। वाम दल के अध्यक्ष बिमान बसु ने एक बयान में कहा है कि मोर्चा के प्रत्याशियों में आरएसपी के पुरुलिया लोकसभा सीट से बीरसिंह महतो और बशीरहाट से भाकपा के पल्लबसेन गुप्ता भी शामिल हैं।

जेटली ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले- झूठ का प्रचार कभी काम नहीं करता

उन्होंने साफ़ किया है कि वाम मोर्चा और कांग्रेस के मध्य चुनावी गठबंधन के तहत कायम हुई सहमति के अनुसार पिछले चुनाव में कांग्रेस द्वारा जीती गई पुरुलिया और बशीरहाट समेत चार सीटों पर मोर्चा अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगा। किन्तु दोनों सीटों पर भाकपा और फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब कांग्रेस चाहे तो इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: शरद पवार ने पीएम मोदी को लिया निशाने पर, कहा- देश में सत्ता विरोधी लहर

लोकसभा चुनाव 2019 : बब्बर के रोड शो को प्रशासन का इंकार

हिंसक हुआ येलो वेस्ट प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा और आगजनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -