कम्युनिस्ट नेता माओत्से की प्रतिमा ढहाई
कम्युनिस्ट नेता माओत्से की प्रतिमा ढहाई
Share:

बीजिंग : कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग की प्रतिमा को आखिरकार गिरा दिया गया। यह प्रतिमा बेहद बड़ी थी। इसे ढहा दिया गया। प्रतिमा की स्थापना को लेकर सरकार द्वारा स्वीकृति नहीं दी गई थी। जिसके कारण इस प्रतिमा को गिरा दिया गया। यह स्टेच्यू पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय था। इस पर सुनहरे रंग का पेंट किया गया था। इसे बनाने में करीब 4.6 डाॅलर की लागत आई थी।

एक खेत में इस प्रतिमा का निर्माण किया गया था। समाचार पोर्टल पीपुल्स नेट द्वारा इस बारे में कहा गया कि पंजीकरण और स्वीकृति न मिलने के कारण प्रतिमा ढहा दी गई है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की तस्वीरें सोश्यल मीडिया में पोस्ट की गई हैं।

प्रतिमा की स्थापना हेनान प्रांत के केफेंग के समीप तोंगसू काउंटी में लगाई गई थी। इसकी ऊंचाई करीब 37 मीटर थी। इसे लौहे से निर्मित किया गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -