धार्मिक स्थल पर फेंके मांस के टुकड़े, रांची में फैला सांप्रदायिक तनाव
धार्मिक स्थल पर फेंके मांस के टुकड़े, रांची में फैला सांप्रदायिक तनाव
Share:

रांची : रांची में सांप्रदायिक तनाव का माहौल फैल गया। दरअसल एक मंदिर के बाहर मांस फैंके जाने के मामले में तनाव व्याप्त हो गया। यह मसला इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारी सड़कों पर जमा हो गए और फिज़ा बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा रांची की मुख्य सड़कों पर सिटी एसपी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान भीड़ को क्षेत्र से हटाने के लिए पुलिसबल ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें करीब एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को समीप के चिकित्सालयों में दाखिल करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने जब एक धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े बिखरे हुए देखे तो हंगामा मचा दिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा इन क्षेत्रों में मांस के टुकड़े फैंक दिए गए। इस दौरान भड़की हिंसा में घायल हुए लोगों को चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है।

इस दौरान क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के शिवपुरी में बगलामुखी काली मंदिर के सामने दो स्थलों पर प्रतिबंधित मांस के टुकड़ों के पाए जाने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में हिंदूवादी संगठन क्षेत्र में एकत्रित हो गए। आसपास के लोगों द्वारा वहां हंगामा कर दिया गया। इस दौरान चारों ओर जाम लग गया। उपद्रवियों द्वारा आसपास के प्रतिष्ठानों में आग लगा दी गई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -